पुलिस ने बिजली चोरी के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। ऊर्जा निगम के अवर अभियंता पवन सक्सेना ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बिजली चोरी की शिकायत पर उपखंड अधिकारी सचिन सचदेवा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने क्षेत्र में छापे मारे। छापे के दौरान तीन घरों में बिजली चोरी पकड़ी गई। इंस्पेक्टर प्रवीण कोश्यारी ने बताया कि नेहंदपुर गांव निवासी तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।