फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: बिजली गिरने से विद्युत उपकरण और सौर ऊर्जा प्लेटें खराब

विज्ञापन
विज्ञापन
भारूवाला गांव में रविवार शाम एक ग्रामीण के घर पर बिजली गिरने से विद्युत उपकरण और छत पर लगी सौर ऊर्जा प्लेटें खराब हो गईं। पीड़ित ग्रामीण जातिराम ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन


जातिराम ने बताया कि रविवार शाम करीब चार बजे उनके घर पर बिजली गिरी। इससे एसी, मोबाइल समेत अन्य विद्युत उपकरण जल गए जबकि छत पर लगी सौर ऊर्जा प्लेटें भी खराब हो गईं। अचानक हुई इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। पीड़ित ने संबंधित अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर मौके पर नुकसान का आकलन कराने और नियमानुसार मुआवजा दिलाने की मांग की है। उन्हें उम्मीद है कि प्रशासन की ओर से जांच कराकर उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें