फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक पर गिरा बिजली का तार, परिचालक झुलसा

Tue, 28 Jun 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। ढंढेरा रेलवे फाटक के पास एक ट्रक पर बिजली का तार टूटकर गिरने से परिचालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। बमुश्किल उसे लोगों ने बचाकर सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। चिकित्सक के अनुसार उसकी हालत गभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

 सोमवार की सुबह भगवानपुर स्थित टिहरी स्टील सरिया फैक्ट्री में माल डालकर एक ट्रक वापस रुड़की की ओर लौट रहा था। उस पर रुद्रप्रयाग निवासी चालक मुरलीधर और परिचालक राहुल-20 पुत्र भरत सिंह मौजूद थे। दोनों ही रुद्रप्रयाग के रहने वाले हैं। चालक मुरलीधर के अनुसार ढंढेरा रेलवे फाटक के पास ट्रक पर बिजली का तार टूटकर गिर गया। इससे पहले की परिचालक बिजली के तार को ट्रक से किनारे करता वह करंट की चपेट में आ गया। करंट के कारण वह वाहन से बाहर आ गिरा और गंभीर रूप से झुलस गया। बमुश्किल लोगों ने डंडे मारकर तार से उसे अलग किया। इसके बाद उसे सिविल अस्पताल रुड़की लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें