फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सांप के डंसने से बुजुर्ग महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के रहमतपुर गांव में घर में झाडू लगाते समय सांप के डंसने से बुजुर्ग महिला बेसुध हो गई। घटना के बाद परिजन आनन-फानन महिला को अस्पताल लेकर दौड़े लेकिन रास्ते में ही उनकी हालत बिगड़ गई और उन्होंने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


फूलमती (65) निवासी रहमतपुर थाना पिरान कलियर अपने घर में झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान अचानक वहां छिपे सांप ने उन्हें डंस लिया। सांप के डसने के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी। परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने महिला को तत्काल अस्पताल ले जाने की तैयारी की। परिजन महिला को लेकर अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें थम गईं। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि बरसात के मौसम में सांपों के घरों और आबादी वाले क्षेत्रों में निकलने की घटनाएं बढ़ती जा रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें