फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विवाद में बुजुर्ग पर डंडे से हमला कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
लक्सर। विवाद के चलते सेलर संचालक ने दूसरे सेलर संचालक की पिटाई कर दी। डंडे से वार करने पर बुजुर्ग घायल हो गए। पुलिस ने आरोपी के अभिषेक निवासी इस्माइलपुर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के इस्माइलपुर गांव निवासी सागर सैनी ने तहरीर में बताया कि उनके दादा ने गांव में धान कुटाई के लिए सेलर लगाया है। गांव के ही अभिषेक का भी सेलर है। 28 सितंबर की रात करीब 10 बजे उनके दादा सेलर पर थे। इस दौरान आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनकी पिटाई की। पिटाई के दौरान आरोपी ने डंडे से उन पर वार किए इसमें उनके दादा की आंख पर गंभीर चोट आई। जान बचाकर वह घर आए तो आरोपी बाइक से पीछा करते हुए उनके घर पहुंचा और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें