फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: घर में घुसकर बुजुर्ग पर जानलेवा हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के जैनपुर झंझेड़ी गांव में बीती रात बुजुर्ग से मारपीट का मामला सामने आया है। घर में सो रहे बुजुर्ग पर कुछ लोगों ने इंटरलॉकिंग टाइल्स से हमला कर अधमरा कर दिया। गंभीर हालत में घायल को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के नौशाद ने तहरीर देकर बताया कि पिता यासीन रात को घर के बरामदे में सो रहे थे। तभी कुछ लोगों ने दीवार फांदकर घर में प्रवेश किया और वहां रखी इंटरलॉकिंग टाइल्स से पिता पर सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावरों ने उन्हें जमकर मारपीट कर बुजुर्ग को मृत समझकर घटनास्थल पर छोड़ा और मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद परिवार के लोग उठे और उन्होंने पिता को घर के बाहर लहूलुहान और अचेत अवस्था में पड़ा देखा। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों और पड़ोसियों की मदद से घायल को रुड़की के अस्पताल ले जाया गया। सिर में आई गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहां उनकी स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन




संदिग्ध परिस्थिति में किशोरी लापता



मंगलौर। कोतवाली क्षेत्र से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने रिपोर्ट की जांच कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

बुधवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने बताया कि 17 वर्षीय भतीजा 24 फरवरी की सुबह आठ बजे घर से बाइक लेकर गया था लेकिन शाम तक नहीं लौटा। तलाश करने पर भतीजे की बाइक मंगलौर बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिली। इंस्पेक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट जांच कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें