फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में बुजुर्ग और सुरक्षाकर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवानपुर/झबरेड़ा। भगवानपुर और झबरेड़ा क्षेत्र में सड़क हादसे में एक साइकिल सवार बुजुर्ग और साइकिल सवार सुरक्षाकर्मी की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जबकि बाइक सवार दो युवक भी घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सुशील कुमार निवासी ग्राम भायला खुर्द, थाना देवबंद जिला सहारनपुर भगवानपुर स्थित रायपुर औद्योगिक क्षेत्र की एक फैक्टरी में सुरक्षाकर्मी था। शुक्रवार की रात वह साइकिल से फैक्टरी में ड्यूटी पर जा रहा था। जैसे ही वह दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रायपुर गांव के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक दूध के टैंकर ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को देखकर टैंकर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को रुड़की के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे देहरादून के लिए रेफर कर दिया। वहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। एसओ पीडी भट्ट ने बताया कि टैंकर चालक को टैंकर के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, शनिवार की दोपहर झबरेड़ा-इकबालपुर मार्ग पर सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। झबरेड़ा निवासी 64 वर्षीय जहूर अहमद पुहाना से साइकिल से घर लौट रहे थे। जैसे ही वह इकबालपुर चीनी मिल गेट के पास पहुंचे तो एक बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में जहूर और बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। उन्हें लोगों ने सिविल अस्पताल भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जहूर को मृत घोषित कर दिया। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि बाइक सवार युवक हीरारेड़ी गांव के हैं।
--------------
संदिग्ध हालत में ग्रामीण की मौत
भगवानपुर। भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव डाडा जलालपुर निवासी सुखपाल की शुक्रवार को अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर परिजनों ने उसे एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शनिवार को ही अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें