फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: फायरिंग और मारपीट में आठ नामजद, 15 नकाबपोशों पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIमंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में लिब्बरहेड़ी में हुआ था विवाद
I
I
I
Iविधानसभा उपचुनाव में मतदाताओं को भयभीत करने के लिए हवाई फायरिंग करने और लाइन में लगे मतदाताओं से मारपीट के साथ ही धमकी देने के आरोप में आठ नामजद के अलावा 15 अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
I
I
I
Iमंगलौर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लिब्बरहेड़ी निवासी शराफत ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 10 जुलाई को मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव था। सुबह के समय लिब्बरहेड़ी में वह और उसके भाई वोट डालने के लिए लाइन में खड़े हुए थे। तभी वहां पर सुधीर, रामवीर, आयुष, हर्षवर्धन उर्फ कल्लू, शक्ति सिंह, दीपक, नितेश, अक्षित के अलावा 10-15 नकाबपोश डंडे, लोहे की रॉड और तमंचे लेकर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

I
Iवो लाइन में लगे लोगों को आतंकित करने लगे। देखते ही देखते उन्होंने हवाई फायरिंग शुरू कर दी और लाइन में लगे तौकिर, शाहबान और अशरफ को पड़कर कहने लगे कि वह उन्हें मतदान नहीं करने देंगे। जब उन्होंने मतदान करने का अधिकार सभी को है कहा तो उनके साथ गाली-गलौज की गई। साथ ही उसके भाई तौकीर, शाहबान से मारपीट शुरू कर दी। इन्होंने मुस्लिम समाज के कई घरों पर पहुंचकर उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने और मतदान नहीं करने के चेतावनी भी दी। दोनों घायल तौकीर और शाहबान को मंगलौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया, वहां से उन्हें रुड़की के लिए रेफर किया गया। पुलिस ने आठ नामजद और 15 अज्ञात नकाबपोश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें