फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ किलोग्राम गांजे के साथ एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की (पिरान कलियर)। कलियर रुड़की मार्ग पर चेकिंग के दौरान पुलिस ने आठ किलो गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ओडिसा से गांजा खरीदकर लाया था और पिरान कलियर समेत आसपास के स्थानों पर बेचने की फिराक में था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

कलियर थानाध्यक्ष प्रकाश पोखरियाल ने बताया कि शनिवार रात एसआई शिवानी नेगी पीपल चौक पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी बीच मुखबिर ने सूचना दी कि एक युवक कलियर रुड़की मार्ग पर मन्नत गेस्ट हाउस जाने वाले रास्ते पर सफेद प्लास्टिक के बोरे में गांजा की तस्करी करने जा रहा है। सूचना पर सीओ चंदन सिंह बिष्ट के नेतृत्व में टीम ने घेराबंदी कर युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास प्लास्टिक के बोरे से आठ किलो गांजा बरामद हुआ। आरोपी को पुलिस कलियर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मेहताब निवासी बरनवा थाना बिनोली जिला बागपत यूपी बताया। पूछताछ में उसने बताया कि गांजा ओडिसा से सस्ते दाम में लाकर कलियर, भगवानपुर सहित अन्य जगहों पर बेचता था। थानाध्यक्ष ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया यगा है। टीम में सिपाही बृजमोहन, श्रीकांत, तेजपाल, सीमा, मनीषा आदि शामिल रहे।
--
खोखला कर रहा नशे का अवैध करोबार
कलियर के साथ शिक्षानगरी में नशे के कारोबार से बढ़ी पुलिस की मुसीबत
संवाद न्यूज एजेंसी
रुड़की। कलियर में नशे का अवैध कारोबार बढ़ता जा रहा है। पुलिस के सामने लगातार नशे के अवैध कारोबार की शिकायतें आ रही हैं। कुछ मामले में आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ रहे है तो कई आसानी से अपना कारोबार चला रहे हैं।
विज्ञापन

शनिवार को पुलिस की कार्रवाई बानगी मात्र है। यहां अक्सर नशे के कारोबार की शिकायतें आती रहती हैं। वहीं, पुलिस इन पर कार्रवाई भी करती है। बताया जाता है कि पिछले तीन महीने में पुलिस करीब एक दर्जन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर चुकी है। इसके बावजूद चरस, स्मैक के अलावा नशीली दवाइयां धड़ल्ले से बेची जा रही हैं। अक्सर आरोपियों से पूछताछ में सामने आता है कि ओडिसा यूपी, हरियाणा और पंजाब तक से नशीले पदार्थ लाकर लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ किया जा रहा है। कलियर ही नहीं शिक्षानगरी रुड़की, भगवानपुर, लक्सर आदि में भी इस तरह से मामले अक्सर सामने आते हैं, लेकिन आज तक इन पर पूरी तरह से लगाम नहीं लग पाई है। सीओ चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान जारी है। नशे का कारोबार करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें