फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़वाने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन की टीम ने खनन सामग्री से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़कर खनन विभाग से उनके रवन्ने चेक कराए। जांच में दोनों रवन्ने फर्जी निकले। इस पर खनन विभाग की टीम ने दोनों चालकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। खनन निरीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने दो ट्रैक्टर मालिकों और चालकों पर धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



जिलेभर में अवैध खनन पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस-प्रशासन की टीम टीम छापा मार रही है। इसी क्रम में तहसील प्रशासन की टीम के साथ शनिवार रात मेहवड़ पुल के पास गश्त कर रहे थे। इस बीच टीम ने खनन से भरी दो ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक लिया और रवन्ने मांगे। दोनों चालकों ने रवन्ने ट्रैक्टर-मालिकों की ओर से लाने की बात कही। कुछ देर बाद दोनों ट्रैक्टर मालिक मौके पर पहुंचे और प्रशासन की टीम को रवन्ने दिखाकर दोनों वाहन छुड़वाने की कोशिश की।

इस बीच टीम ने रवन्ने बार कोड से चेक किए तो वह स्कैन नहीं हो पाए। इस पर टीम ने शक होने पर जानकारी जिला खनन अधिकारी मोहम्मद काजिम रजा और खनन निरीक्षक मनीष कुमार को दी। इस पर दोनों अधिकारी मौके पर पहुंचे और रवन्ने की जांच की। जांच में दोनों रवन्ने फर्जी निकले। इस पर खनन विभाग ने सूचना सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी ली।
विज्ञापन




इस बीच खनन विभाग ने दोनों चालकों और ट्रैक्टर-ट्रॉली को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस चालकों और दोनों वाहनों को कोतवाली ले आई। साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज कर दी। इस मामले में खनन निरीक्षक मनीष कुमार ने पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर चालक राफत और शहजाद निवासी लालवाला, भगवानपुर, ट्रैक्टर मालिक समरयाब और तौफीक निवासी लालवाला, भगवानपुर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। चारों लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें