II
किसान काट रहे समितियों के चक्कर, विभाग ने जिला मुख्यालय को भेजी मांग
I
I
I
I लक्सर गन्ना समिति के गोदामों और सभी आठ सहकारी समितियों में डाई खाद व यूरिया खत्म हो गया है। अब किसान गन्ना और सहकारी समितियों के चक्कर लगा रहे हैं।
I
I
I
Iतीन माह के बाद लगभग एक सप्ताह पहले लक्सर गन्ना समिति के मुख्य गोदाम पर डाई खाद के 5400 बोरे आए थे। इसे गन्ना समिति सचिव सूरजभान सिंह ने समिति के अन्य खाद्य गोदामों पर वितरित कर दिया था। इसके बाद यूरिया के भी लगभग 5400 बोरे आए थे। उन्हें भी गन्ना समिति ने मुख्य गोदाम पर रखकर अन्य खाद गोदामों पर भेज दिया था लेकिन अब जहां डाई खाद खत्म हो गई है।
I
Iवहीं यूरिया भी गन्ना समिति और अन्य गोदाम पर नहीं बचा है। इसके साथ-साथ लक्सर क्षेत्र की आठ सरकारी समितियों पर 7500 हजार बोरे डाई खाद के आए थे। इन्हें किसानों ने हाथोंहाथ उठा लिया था। लगभग इतने ही बोरे यूरिया खाद के आए थे। इन्हें किसानों ने गेहूं की बुआई और अब सिंचाई के बाद खाद डालने के लिए खरीद लिया था। लक्सर सहकारिता एडीओ सोनू चोपड़ा ने बताया कि जिला मुख्यालय को प्रति समिति एक-एक हजार बोरे डाई और यूरिया खाद की मांग भेजी गई है। लक्सर गन्ना समिति के सचिव सूरजभान सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय को पांच-पांच हजार बोरे डाई और यूरिया खाद की मांग भेजी गई है।
I
I
I
I-
I
I
खानपुर में भी सहकारी समितियां पर डाई और यूरिया खाद खत्म
I
Iएक सप्ताह पहले खानपुर की तीन सहकारी समितियां पर लगभग दो हजार बोरे डाई खाद आ गया था। इसे किसानों ने गेहूं की बुआई और सिंचाई के बाद डालने के लिए हाथोंहाथ उठा लिया था। इसके बाद लगभग इतने ही बोरे यूरिया खाद के आए थे। तीनों सहकारी समितियां में डाई और यूरिया खाद खत्म हो गया है। सहकारिता एडीओ गौरव शर्मा ने बताया कि जिले को एक-एक हजार डाई और यूरिया खाद की मांग भेजी गई है। समितियां पर डाई और यूरिया खाद आते ही किसानों को वितरण किया जाएगा।I