फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से सिपाही की मौत

Sun, 25 Sep 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर की टक्कर से सिपाही की मौत। बेकाबू डंपर की टक्कर से शनिवार देर रात एक सिपाही की मौत हो गई है। हादसा उस समय हुआ जब वह हरिद्वार रोड पर बाइक से गश्त कर रहा था। तभी डंपर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। आरोपी चालक वाहन लेकर फरार हो गया है।
विज्ञापन


सिपाही कलम सिंह (45 वर्ष, पुत्र मनवर निवासी कोलगाढ़, थाना लैंसडाउन, पौड़ी गढ़वाल) रुड़की की सिविल लाइंस कोतवाली में तैनात था। शनिवार रात उसकी मलकपुर चुंगी पर ड्यूटी थी। आसपास के क्षेत्र में वह बाइक से गश्त कर रहा था। रात करीब सवा दो बजे एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइकसवार सिपाही को अपनी चपेट में ले लिया। जिसकी वजह से उसकी मौके पर मौत हो गई। जबकि चालक डंपर लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। साथ ही परिजनों को हादसे की सूचना दी। अधिकारियों के निर्देश पर पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है। इसके लिए मार्ग पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। परिजनों की ओर से दुर्घटना के संबंध में तहरीर नहीं दी।

भरा-पूरा परिवार छोड़ गया सिपाही
मृतक सिपाही अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ढंडेरा क्षेत्र में वह परिवार के साथ रह रहा था। पत्नी के अलावा उसके पास एक बेटा और दो बेटियां हैं। सेना की नौकरी छोड़ने के बाद उसने पुलिस में ज्वाइनिंग की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें