फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: लाइन में अचानक फाल्ट आने से तार टूटकर गिरा, आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

II
I
I
I
Iसुबह साढ़े दस बजे हुआ फाल्ट, देर शाम तक भी बिजली आपूर्ति नहीं हुई बहाल
I
Iमोहल्लावासियों ने की जर्जर विद्युत तारों को बदलने की मांग
I
I
I
I नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर स्थित छाप्पड़ वाले मोहल्ले में सुबह करीब 10:30 बजे अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया। इससे तार टूटकर रास्ते में गिर गया। गनीमत रही कि इस दौरान रास्ते से कोई नहीं गुजरा, नहीं तो बड़ा हादसा हो जाता। लाइन टूटने के बाद से देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई।
I
I
I
Iमोहल्लावासियों का कहना है कि ऊर्जा निगम के अधिकारियों से क्षतिग्रस्त विद्युत लाइन को दुरुस्त कराकर आपूर्ति सुचारू करने की मांग लगातार की जा रही है लेकिन आपूर्ति सुचारू नहीं हो पा रही है। लोगों का कहना है कि नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर बनने के बाद भी नगर पंचायत में विकास कार्य नहीं हो पा रहे हैं। करीब 300 घरों को विद्युत आपूर्ति देने वाली छाप्पड़ वाले मोहल्ले की विद्युत एबीसी लाइन पिछले करीब एक वर्ष से क्षतिग्रस्त अवस्था में है।
विज्ञापन

I
Iबृहस्पतिवार सुबह करीब 10:30 बजे इस विद्युत लाइन में फाल्ट आ गया था। मोहल्लावासी आजम भारती, साहिल, सन्नव्वर अली, सुहेल, कुर्बान, महबूब, शहबाज आदि का कहना है कि मोहल्ले की विद्युत लाइन पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। लाइन में जगह-जगह जोड़ लगे हुए हैं। इससे तार पोल पर झूल रहा है। आए दिन विद्युत लाइन में फाल्ट हो रहे हैं और तार टूटकर गिर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, विद्युत लाइन टूटने से आपूर्ति बाधित है।
विज्ञापन

I
I
I
Iऊर्जा निगम के एसडीओ प्रवेश कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मोहल्ले के लिए एबीसी वायर की व्यवस्था कराई जा रही है। एबीसी वायर बदलवाकर विद्युत आपूर्ति सुचारू करने की प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही आपूर्ति सुचारू करा दी जाएगी।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें