फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: यूकेलिप्टस का सूखा पेड़ बना खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बनवाला गांव में नलकूप संख्या 218 पर खड़ा यूकेलिप्टस का पेड़ लंबे समय से सूखा हुआ है। ये कभी भी गिरकर बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह पेड़ काफी समय से इसी अवस्था में खड़ा है। अब तक इसे काटने या हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
विज्ञापन




ग्रामीण अरविंद सैनी, मोनू कुमार, महेंद्र सिंह, सोनू कुमार, रवि कुमार, लवी सैनी और पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि नलकूप के आसपास लोगों का आवागमन बना रहता है। ऐसे में सूखा पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हो सकता है। ग्रामीणों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की कि संभावित खतरे को देखते हुए यूकेलिप्टस के इस पेड़ को जल्द से जल्द कटवाया जाए ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। नलकूप विभाग के जेई रविंदर धीमान ने बताया इस पर हमने भी रिपोर्ट बनाकर भेज दी है। जल्द से जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें