सुनहरा रोड पर नशे की हालत में एक कार सवार मेडिकल स्वामी ने एक वाहन को टक्कर मार दी। इस बीच लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि नशे में उसने पिस्तौल लहरा दी। लोगों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस उसके लाइसेंस की जांच कर रही है। साथ ही उसका मेडिकल भी कराया।
शनिवार दोपहर एक कार सुनहरा रोड पर जा रही थी। इस बीच कार ने एक वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार चालक घबरा गया और उसने कार दौड़ा दी। इसी बीच लोगों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर सुनहरा रोड पर भीड़ जमा हो गई और पीछा करके कार चालक को पकड़ लिया। आरोप है कि इस बीच कार सवार नशे की हालत में था और उसने पिस्तौल निकालकर लहरा दी।
इस बीच कुछ लोगों ने हिम्मत कर चालक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने बताया कि क्षेत्र में मेडिकल स्टोर है। साथ ही जो पिस्तौल है, वह लाइसेंसी है। कोतवाली प्रभारी बीएल भारती ने बताया कि कार चालक नशे की हालत में वाहन चला रहा था। कार चालक का मेडिकल कराया गया है। साथ ही उसके लाइसेंस की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।