फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डेढ़ माह से फरार नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
डेढ़ माह से फरार चल रहे एक नशा तस्कर को एसटीएफ देहरादून ने गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी का एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया है। उसके एक साथी को 18 जून को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जा चुका है।
विज्ञापन

11 मई को एसटीएफ देहरादून की टीम ने एक सूचना के आधार पर मंगलौर थाना क्षेत्र के कस्बा लंढौरा के पीठ बाजार के पास एक बाइक को रोककर 18 हजार नशीले कैप्सूल बरामद किए थे। बाइक पर सवार दो युवक एसटीएफ टीम को चकमा देकर बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।
फरार युवकों में से एक थाना बहादराबाद क्षेत्र के भारापुर भौरी निवासी फारुक का नाम प्रकाश में आया था। एसटीएफ देहरादून की टीम ने एक वांछित आरोपी सचिन को 18 मई को गिरफ्तार कोर्ट में पेश कर चुकी थी। शुक्रवार को एक सूचना पर एसटीएफ देहरादून की टीम ने फरार चल रहे एक और आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार कर लाई है। पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अंकित कुमार मनियाल शहाबुद्दीनपुर रोड मुजफ्फरनगर बताया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए नशा तस्कर का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें