फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: स्मैक के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। इसके अलावा पुलिस युवक के संपर्क में रहने वालों को भी चिह्नित कर रही है।
विज्ञापन


एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर पुलिस जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम में गंगनहर कोतवाली पुलिस बुधवार की सुबह क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस बीच पुलिस को सड़क किनारे एक संदिग्ध युवक खड़ा दिखाई दिया। साथ ही वह पुलिस को देखकर भागने लगा। इस बीच पुलिस ने घेराबंदी कर युवक को पकड़ लिया और उसकी तलाशी ली।



तलाशी में उसके पास से 4.74 ग्राम स्मैक बरामद हुई। एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने बताया कि स्मैक के साथ कपिल निवासी पूर्वावली गणेशपुर, रुड़की को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि युवक के संपर्क में रहने वाले कुछ लोगों के नाम प्रकाश में आए हैं उनकी जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें