फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नशा तस्कर गिरफ्तार, 100 प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप लेकर आए एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 100 प्रतिबंधित कफ सिरप और एक बाइक बरामद की गई है। पुलिस को मंगलवार देर शाम सूचना मिली थी कि एक तस्कर रुड़की में नशीली दवाएं बेचने आ रहा है। सूचना पर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट के निर्देशन में पुलिस टीम ने गंगनहर पटरी पर पीरबाबा कॉलोनी के पास चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया जो भागने लगा लेकिन पीछा कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी में आरोपी के बैग से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहम्मद सुहेल निवासी मुरादाबाद बताया और स्वीकार किया कि वह खेप बेचने के लिए आया था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें