फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: सिविल लाइन के पांच साल से बंद नलकूप की डीपीआर तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइन क्षेत्र में करीब पांच वर्षों से एक नलकूप बंद पड़ा है। जल संस्थान ने इसे दोबारा चालू करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने इसकी मरम्मत और पुनर्स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार कर ली है। शासन से स्वीकृति मिलने के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

यह नलकूप रखरखाव और आवश्यक उपकरण उपलब्ध न होने के कारण वर्षों से बंद पड़ा है। इसके कारण सिविल लाइन क्षेत्र की जलापूर्ति गांधी वाटिका स्थित एक नलकूप के माध्यम से की जा रही है। इससे कई इलाकों में पानी का दबाव कम रहता है। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता। सेंटर प्वाइंट के सामने स्थित यह नलकूप खराब होने से आसपास की आबादी भी प्रभावित है। स्थानीय लोगों को नियमित और पर्याप्त जलापूर्ति नहीं मिल रही है।
जल संस्थान का कहना है कि नलकूप चालू होने पर सिविल लाइन क्षेत्र के पांच हजार से अधिक लोगों को बेहतर और पर्याप्त जलापूर्ति मिलेगी। साथ ही गांधी वाटिका के एक नलकूप पर पड़ रहा अतिरिक्त भार भी कम होगा। ईई विपिन चौहान ने बताया कि बंद पड़े नलकूप की डीपीआर तैयार है। शासन से स्वीकृति मिलते ही मरम्मत कार्य कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें