रुड़की। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर दहेज समेत अन्य आरोपों में दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। रुड़की कोतवाली को क्षेत्र निवासी महिला ने बताया कि मोहम्मद अरशद के साथ 1 जनवरी 2024 को शादी हुई थी। आरोप है की शादी के बाद पति ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग की थी। विरोध पर सास ने भी शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न किया। इंस्पेक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि पीड़िता के पति मोहम्मद अरशद और सास रेशमा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।