फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पति समेत चार पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने काउंसिलिंग के बाद महिला की तहरीर पर पति समेत चार के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


पिरान कलियर थाना क्षेत्र एक गांव निवासी नगमा ने महिला हेल्पलाइन की काउंसलिंग के बाद पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी शादी 20 फरवरी 2018 को शौकीन निवासी शांतरशाह के साथ हुई थी। शादी में दहेज दिया गया था। शादी के कुछ दिन बाद ही ससुरालवाले दहेज की मांग को लेकर उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न करने लगे। पति और उसके परिजनों ने 21 सितबंर 2018 को मारपीट कर घर से निकाल दिया था। महिला हेल्पलाइन में हुई काउंसलिंग के बाद राजीनामा होने पर पति सुसराल ले गया।
विज्ञापन




पीड़िता ने बताया कि ससुरालियों से परेशान होकर वह इमलीखेड़ा में रहने लगी लेकिन पति नशा कर उसके साथ मारपीट करने लगा। 19 जून 2024 को शौकीन व साहिब ने पीड़िता पर हमला कर दिया और चाकू से जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर पति शौकीन, सास वरिसा, ननद आइशा और एक अज्ञात निवासी शांतरशाह थाना बहादराबाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें