फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की जांच के डर से बंद किए दरवाजे

विज्ञापन
रुड़की स्थित इमली रोड पर हंगामें के बाद लोगों की कोरोना जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : ROORKEE
विज्ञापन
कोरोना जांच करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। जांच से मना कर रहे लोगों ने हंगामा भी कर दिया। साथ ही अपने-अपने घरों के दरवाजे बंद कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से वार्ता की। पुलिस के समझाने के बाद लोग टेस्ट करवाने के लिए राजी हुए।
विज्ञापन

फैलते संक्रमण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग कोरोना जांच का दायरा भी बढ़ा रहा है। टीम लगातार घर-घर जाकर लोगों की रैपिड जांच कर रही है। बृहस्पतिवार को एक टीम इमली रोड पर घर-घर सैंपल लेने पहुंची थी। टीम के सदस्यों ने स्थानीय लोगों से जांच कराने को कहा तो लोगों ने इनकार करते हुए हंगामा कर दिया। साथ ही अपने-अपने घरों के दरवाजे अंदर से बंद कर लिए। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसआई अंकुर शर्मा ने लोगों से वार्ता की। साथ ही समझाया कि उनकी सुरक्षा के लिए ही जांच की जा रही है। एसआई के समझाने के बाद लोग जांच कराने के लिए राजी हुए। इसके बाद टीम ने लोगों के सैंपल लिए। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि इमली रोड पर लोगों ने जांच से इनकार कर दिया था। पुलिस के समझाने पर राजी हुए।
--
आए दिन टीम झेल रही विरोध
स्वास्थ्य विभाग की टीम अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की घर-घर जाकर कोरोना जांच कर रही है। बावजूद इसके टीम को आए दिन विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इससे पूर्व भी आदर्श नगर, लंढौरा, मंगलौर में भी टीम को विरोध का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें