फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी बहन की डोली उठते ही गायब हुई छोटी

Thu, 02 Mar 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
क्षेत्र की एक युवती अपनी बड़ी बहन की शादी होते ही रात में अपने घर से गायब हो गई। परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि खोजबीन के दौरान घर के बाहर से एक पत्र मिला। जिसमें युवती के गायब होने की सूचना पुलिस को देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई है। परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।  
विज्ञापन


रामपुर रायघटी गांव में बुधवार को एक ग्रामीण के यहां उसकी बड़ी लड़की की शादी थी। दिन के समय बारात आई और शाम के समय बारात विदा हो गई। देर रात दुल्हन की छोड़ी बहन अचानक घर से गायब हो गई। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। परिजनों ने गायब हुई युवती की खोजबीन की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं लग पाया। बताया जा रहा है कि युवती की खोजबीन करते समय परिजनों को उसके घर के बाहर पड़ा हुआ एक पत्र मिला, जिसमें युवती के गायब होने की जानकारी पुलिस को देने पर युवती को जान से मारने की धमकी दी गई थी। पत्र देखते ही परिजनों ने मामले की तहरीर भिक्कमपुर पुलिस को दी है। पुलिस चौकी प्रभारी महावीर सिंह रावत का कहना है कि घर से गायब हुई युवती और वहां से मिले पत्र की जांच की जा रही है। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें