फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉक्टर संक्रमित, डिजिटल एक्सरे को भटके मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल अस्पताल में डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने से मरीजों के सामने दिक्कतें आने लगी हैं। डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद अस्पताल में डिजिटल एक्सरे बंद हो गए हैं। ऐसे में एक्सरे करवाने वाले मरीजों को निराश लौटना पड़ रहा है। वहीं, अन्य स्टाफ के संक्रमित होने से भी कामकाज प्रभावित होने लगा।
विज्ञापन

रुड़की क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसके साथ ही सिविल अस्पताल में भी डॉक्टरों और नर्स के अलावा अन्य स्टाफ संक्रमित हो रहे हैं। तीन दिन पहले एक डॉक्टर और स्टाफ के तीन सदस्य संक्रमित मिले थे। इसके बाद तीन डॉक्टर और कई अन्य स्टाफ संक्रमित हो चुका है। अब इसका असर मरीजों पर भी पड़ने लगा है। बृहस्पतिवार को सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर के संक्रमित होने के बाद डिजिटल एक्सरे का काम नहीं हो पाया। जबकि, अस्पताल में आए दिन करीब 40 मरीज डिजिटल एक्सरे कराने पहुंचते हैं। एक्सरे नहीं होने के चलते इन मरीजों को निराश लौटना पड़ा। कुछ मरीजों को बाहर महंगे दामों पर एक्सरे करवाना पड़ा। हालांकि, सामान्य एक्सरे का काम चलता रहा। वहीं, स्टाफ के संक्रमित होने से दवा वितरण, पैथोलॉजी लैब आदि काम भी प्रभावित होने लगा है। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि जल्द डिजिटल एक्सरे की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें