खानपुर। खानपुर में यूपी बार्डर से लगे दल्लावाला ग्राम पंचायत सीट पर सबसे ज्यादा प्रधान पद के प्रत्याशी हैं। वहीं माडाबेला गांव के प्रधान पद के दावेदार सबसे कम हैं। चुनाव को लेकर सभी प्रत्याशियों ने जोड़तोड़ शुरू कर दी है। देखना यह है कि वोटर किसके सिर जीत का सेहरा बांधते हैं।
जनपद में पंचायत चुनाव की अधिसूचना के बाद ही वार्ड मेंबर से लेकर जिला पंचायत पद के दावेदारों ने सेटिंग गेटिंग शुरू कर दी थी। खानपुर विकासखंड के आखिरी गांव दल्लावाला में प्रधान पद के सबसे ज्यादा 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं, तो वहीं सबसे कम प्रधान पद के प्रत्याशी माडाबेला गांव मे प्रधान पद पर दो प्रत्याशी हैं।