फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे से खाली नहीं बड़े वाहनों पर डीजे

Tue, 26 Jul 2016 11:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। हाईवे पर कांवड़ शुरू होने के साथ ही पुलिस-प्रशासन की चुनौती भी बढ़ गई है। निर्देशों के विपरीत हाईवे पर बड़ी-बड़ी कांवड़ धड़ल्ले से डीजे के साथ गुजर रही हैं। स्थिति यह है कि कांवड़ के ऊपर लगाए गए डीजे बिजली के तारों को छू रहे हैं। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने प्रशासन को पत्र लिखकर मामले से अवगत कराते हुए कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

हरिद्वार हाईवे पर कांवड़ियों का रेला शुरू हो चुका है। बड़ी-बड़ी कांवड़ के ऊपर डीजे लगाकर भोले के रंग में रंगे कांवड़िए भक्तिमय गीतों पर थिरक रहे हैं। लेकिन वह इसके खतरों से अनजान हैं। इस संबंध में ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता ने शिवभक्तों को एहतियात बरतने की सलाह दी है। प्रशासन को लिखे खत में ऊर्जा निगम शहरी विद्युत वितरण खंड के अधिशासी अभियंता मनोज कुमार ने बताया कि हरिद्वार रोड पर शांतरशाह के निकट कांवड़ बिजली के तारों को छू रही हैं। ऐसे में कांवड़ निकालने के लिए कांवड़िए तारों को डंडे से कांवड़ निकाल रहे हैं। लेकिन यह खतरे से खाली नहीं है। उन्होंने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित से कार्रवाई करने की मांग की। मालूम हो कि पिछले साल झबरेड़ा रोड पर पेट्रोल पंप के पास कांवड़ियों का एक वाहन बिजली के तार से छू गया था। जिसमें एक कांवड़िए की मौके पर मौत हो गई थी जबकि तीन झुलस गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें