फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष के दावेदार घोषित

Tue, 03 May 2016 12:05 AM IST
ब्यूूराो/ अमर उजाला रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की। राज्य में सियासी उठापटक के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए घमासान तेज होता जा रहा है। जैसे-जैसे नामांकन की तिथि नजदीक आ रही है दावेदारों के साथ सदस्यों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। फिलहाल कांग्रेस से सविता चौधरी और बसपा से मोहम्मद सत्तार की ओर से दावेदारी का ऐलान किया गया है। तीसरा उम्मीदवार न होने से दोनों के बीच कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।
विज्ञापन


जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए पांच साल बाद एक बार फिर चौधरी राजेंद्र सिंह और मोहम्मद शहजाद के बीच जोरआजमाइश होगी। दोनों ही दलों ने अपने-अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। बसपा की ओर से मोहम्मद शहजाद की भाभी एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंजुम बेगम और उनके भाई मोहम्मद सत्तार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीते हैं। पूर्व विधायक मोहम्मद शहजाद के अनुसार इस बार बसपा की ओर से उनके भाई सत्तार उम्मीदवार होंगे। दूसरी ओर चौधरी राजेंद्र सिंह का कहना है कि कांग्रेस की ओर से सविता चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष की उम्मीदवार होंगी। किसी अन्य सदस्य की ओर से दावेदारी नहीं होने की स्थिति में दोनों के बीच कड़ा मुकाबला तय माना जा रहा है।

दोनों की ओर से एक-दूसरे दलों में सेंधमारी और जोड़तोड़ के प्रयास शुरू कर दिए हैं। फिलहाल बसपा के कई जिला पंचायत सदस्य चौधरी राजेंद्र सिंह के संपर्क में हैं। जबकि कांग्रेस के कई सदस्य मोहम्मद शहजाद के संपर्क में हैं। दोनों दलों में से कोई भी फिलहाल पत्ते खोलने को तैयार नहीं है। संभावना जताई जा रही है कि छह मई को नामांकन के बाद दोनों ही दलों की ओर से पत्ते खोले जाएंगे। सूत्रों के अनुसार दोनों दलों की ओर से लगभग 20-20 जिला पंचायत सदस्यों के समर्थन का दावा किया जा रहा है। बहुमत के लिए 47 जिला पंचायत सदस्यों में से 24 सदस्य होने ही चाहिए। जो दावेदार इस आंकड़े को पा लेगा जिले में उसी की सरकार होगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इनका कहना  है
जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए बसपा की ओर से मोहम्मद सत्तार को प्रत्याशी घोषित किया गया है। छह मई को उसका नामांकन दाखिल कराया जाएगा।
...मोहम्मद शहजाद, बसपा नेता एवं पूर्व विधायक

जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए कांग्रेस की ओर सविता चौधरी को प्रत्याशी घोषित किया गया है। हमें अधिकांश जिला पंचायत सदस्यों का समर्थन प्राप्त है।
....चौ. राजेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें