फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: साइड देने को लेकर हुआ विवाद, युवकों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से कार पर किया हमला, शीशे तोड़े

Thu, 05 Nov 2026 07:55 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की

सार

पीड़ित का कहना है कि रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
कार पर हमला - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी के पास कार से साइड देने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि करीब दस से ज्यादा युवकों ने एक युवक को घेरकर उसकी कार पर लाठी-डंडों, धारदार हथियारों और पत्थरों से हमला कर दिया। हमलावरों ने कार के शीशे तोड़कर उसे बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित ने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, पनियाला निवासी मोहम्मद साजिद तीन नवंबर की शाम दून पब्लिक स्कूल की ओर से कार लेकर रामपुर चुंगी जा रहा था। रास्ते में साइड देने को लेकर कुछ युवकों से उनकी कहासुनी हो गई। आरोप है कि करीब दो घंटे बाद जब वह दोबारा वहां से गुजरा तो युवकों ने उन्हें घेर लिया और कार पर हमला कर दिया। पीड़ित पक्ष ने रामपुर समेत अन्य युवकों पर हमले का आरोप लगाया है।

UK Top News: गंगोत्री हाईवे पर बड़ा हादसा, कल शाह के दौरे की तैयारी, दिवाली से पहले कर्मचारियों को सौगात

Trending Videos
विज्ञापन

परिजन मोहम्मद तालिब के अनुसार, उनकी किसी से पुरानी रंजिश नहीं है। मामूली विवाद में इतनी बड़ी घटना को अंजाम दिया गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की मांग की है।एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में तहरीर मिली है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें