फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ढंढेरा में दो पक्षों में विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




फायरिंग की सूचना पर दौड़ी पुलिस, जांच में मामला निकला फर्जी



पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का शांतिभंग में किया चालान



ढंढेरा में अलग-अलग समुदाय के दो लोगों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक पक्ष ने फायरिंग की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। जांच में फायरिंग की सूचना फर्जी मिली। पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों का चालान कर दिया है।



सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित ढंढेरा डबल फाटक के पास रविवार को अलग-अलग समुदाय के दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और मारपीट हो गई। इससे मौके पर हंगामा हो गया। इस बीच एक पक्ष ने पुलिस को फायरिंग होने की सूचना दी। फायरिंग की सूचना से पुलिस में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। जांच में पता चला कि फायरिंग की झूठी सूचना दी गई थी। पुलिस दोनों पक्षों के पांच लोगाें को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि अजय उर्फ मोनू, सुरेश, दीपक निवासी ढंढेरा और दानिश व मोहसिन निवासी ढंढेरा का शांतिभंग में चालान कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें