फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: व्यापारी से 25 लाख की चोरी के खुलासे पर सौंपा 51 हजार का चेक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




व्यापारी से 25 लाख की चोरी के खुलासे पर सौंपा 51 हजार का चेक

एसएसपी हरिद्वार से मुलाकात कर जताया घटना के खुलासे पर आभार





व्यापारी से हुई 25 लाख की चोरी की घटना का खुलासा करने पर कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता और व्यापारी नवीन गोयल ने एसएसपी हरिद्वार से मुलाकात की। साथ ही उन्हें खुलासे के लिए 51 हजार का चेक सौंपकर पुलिस प्रशासन की हौसला अफजाई की।



हार्डवेयर की दुकान से 25 लाख की चोरी की सनसनीखेज घटना में फरार चल रहे दो और आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 लाख 90 हजार की नगदी बरामद की है। इससे पूर्व 02 आरोपियों को पूर्व में 8 लाख की नगदी के साथ गिरफ्तार कर भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 16 अगस्त को चोरों ने कोतवाली गंगनहर क्षेत्र में उपकारागार के सामने स्थित हार्डवेयर कारोबारी नवीन गोयल की दुकान से करीब 25 लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया था। मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही नगदी भी बरामद की थी। इस खुलासे को लेकर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता एवं व्यापारी नवीन गोयल ने हरिद्वार में एसएसपी से मुलाकात कर आभार जताया। साथ ही 51 हजार रुपये का चेक भेंट किया। इस मौके पर सचिन गुप्ता ने कहा कि पुलिस की ओर से की गई त्वरित कार्रवाई से व्यापारियों में सुरक्षा का भाव पैदा हुआ है। इस मौके पर गंगनहर कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय, एसआई प्रदीप तोमर एवं सलमान खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें