फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: दो पक्षों में विवाद, फायरिंग और हथियार लहराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iनिरंजनपुर गांव में सात जनवरी की घटना, दोनों पक्षों ने दी तहरीर
विज्ञापन

I
Iपुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों पर दर्ज किया केस, जांच शुरूI
I रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। एक पक्ष ने तमंचे से फायर करने और लाइसेंसी हथियार लहराने का आरोप लगाया है। दूसरे ने भी मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।I
Iलक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित निरंजनपुर गांव निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि सात जनवरी को उनके घर के गेट पर दीपक, युवराज, मनी और हेमा लात मार रहे थे। उनके पिता प्रमोद कुमार ने विरोध किया तो उक्त लोगों ने गाली-गलौज कर दी। आरोप है कि उक्त लोगों ने तमंचे से भी फायर कर दिया। साथ ही दो लोगों ने लाइसेंसी हथियार लहराकर जान से मारने की भी धमकी दी है।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iउधर, दूसरे पक्ष के दीपक कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि दिनेश कुमार उर्फ मांगा, प्रमोद, सूर्यवीर उर्फ लंगड़ा हथियारों से लैस होकर उनके घर में घुस आए और हाथापाई कर दी। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी है। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें