पुलिस ने झगड़ा कर रहे तीन भाइयों को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीनों को हिरासत में लेकर शांतिभंग में चालान कर दिया है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र स्थित गांव गाधारोना में बुधवार सुबह तीन भाई आपस में झगड़ा कर रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह आपस में झगड़ा करते रहे। इस पर पुलिस तीनों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि कंवरपाल, सुबोध गिरी, धर्मपाल निवासी गाधारोना का शांतिभंग में चालान कर दिया गया है। साथ ही दोबारा विवाद करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।