फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट में 14 पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊर्जा निगम की टीम से मारपीट कर 50 हजार की नकदी छीनने के मामले में पुलिस ने चार नामजद और 10 से अधिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही मारपीट करने वालों की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली पुलिस को लंढौरा फीडर के अवर अभियंता मुकेश कुमार ने तहरीर देकर बताया कि सोमवार को ऊर्जा निगम की टीम बकाया वसूलने के लिए गाधारोना गांव गई थी। इस दौरान चेकिंग अभियान भी चलाया गया। आरोप है कि जैसे ही टीम बीरमपाल के घर पर बकाया वसूलने के लिए पहुंची तो उसने गाली गलौज कर दी। साथ ही मौके पर अपने परिचितों को भी बुला लिया था।



आरोप था कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से हमला कर दिया था। हमले में आठ कर्मचारी घायल हो गए थे। आरोप था कि उक्त लोगों ने लाइनमैन से 50 हजार की नकदी भी छीन ली थी। साथ ही कर्मचारियों के वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि तहरीर के आधार पर बीरमपाल, सागर, पवन व विपिन और 10 से अधिक अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। साथ ही हमलावरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें