फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शोर मचाने पर कार सवार मौके से हुए फरार
विज्ञापन

ट्रक मालिक ने कार का दिया नंबर, केस दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर।
चोरों ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक से डीजल चोरी कर लिया। मालिक को देखकर कार सवार मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

लक्सर क्षेत्र के शेखपुरी गांव निवासी कपिल कुमार ट्रक से माल ढुलाई का कार्य करता है। शनिवार को उसने अपना ट्रक लक्सर हरिद्वार हाईवे पर सुल्तानपुर के निकट एक पेट्रोल पंप पर खड़ा किया था। इसके बाद वह घर पर आ गया था। रविवार की सुबह वह ट्रक लेने पहुंचा तो देखा की तीन से चार लोग टंकी से डीजल निकाल रहे हैं। इस पर उसने शोर मचा दिया। शोर मचाने पर कार सवार मौके से फरार हो गए। इस बीच उसने कार का नंबर नोट कर लिया और पुलिस को तहरीर दी। एसएसआई अंकुर शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नंबर के आधार पर कार सवारों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें