फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: डीजल की खपत होगी कम, चालकों को मिलेगा प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




पिछले माह कुछ चालकों ने डीजल खपत की अधिक, देहरादून भेजने की तैयारी

प्रशिक्षण के बाद भी खपत नहीं की गई कम तो चालकों के बदले जाएंगे रूट



रुड़की डिपो में चलने वाली कई बसों में डीजल खपत क्षमता से अधिक हो रही है। पिछले माह कुछ चालक डीजल की खपत कम नहीं दे पाए। ऐसे में इन चालकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी की जा रही है। इसके बाद भी खपत क्षमता नहीं सुधरी तो चालकों के बसों के रूट बदले जाएंगे।

उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों में डीजल की खपत में सुधार करना बड़ी चुनौती होता है। दरअसल, डीजल की खपत के आधार पर डिपो की कमाई का आंकड़ा लगाया जाता है। प्रति किलोमीटर बस दौड़ने पर 5.20 लीटर डीजल की खपत का नियम है। इसके अलावा 5.28 लीटर डीजल की खपत होना भी परिवहन निगम की ओर से अच्छा माना जाता है लेकिन पिछले कुछ महीनों से रुड़की डिपो में नियम के विपरीत कुछ बसों में डीजल की खपत क्षमता से अधिक आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे में डिपो की कमाई पर भी असर पड़ रहा है। डिपो के अधिकारियों के अनुसार पिछले माह पांच चालक डीजल की अच्छी खपत नहीं दे पाए। पांच चालकों ने डीजल की अच्छी खपत दी है। इसके अलावा पांच चालक औसत डीजल देने वाली सूची में शामिल हैं। रुड़की डिपो के एजीएम केके मल्होत्रा ने बताया कि डीजल की खपत अधिक देने वाले चालकों को 10-10 दिन का प्रशिक्षण देहरादून में दिलाया जाएगा। इसके बाद भी अगर स्थिति नहीं सुधरी तो इनकी बसों का रूट बदल दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अच्छी और औसतन डीजल खपत देने वाले चालकों को अधिक खपत देने वाले चालकों के रूट पर लगाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें