फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: विस्तार ले रहा धनौरी का बाजार

विज्ञापन
विज्ञापन
और हरिद्वार के बीच स्थित धनौरी का बाजार समय के साथ लगातार विस्तार लेता जा रहा है। अगले वर्ष हरिद्वार में होने वाले कुंभ मेले से पहले ही धनौरी का बाजार जसवावाला और तेलीवाला मार्ग पर काफी विकसित हो चुका है। स्थिति यह है कि अब लोगों को रोजमर्रा की जरूरत के अधिकांश सामान के लिए रुड़की या हरिद्वार पर निर्भर नहीं रहना पड़ता। स्थानीय बाजार में ही विभिन्न प्रकार का सामान आसानी से उपलब्ध हो जाता है।
विज्ञापन


वैसे तो धनौरी का बाजार पिछले कई वर्षों से विस्तार कर रहा है, लेकिन पिछले चार-पांच वर्षों में नए कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानों के खुलने से बाजार के विस्तार को काफी गति मिली है। शिक्षण संस्थानों के कारण क्षेत्र में विद्यार्थियों, कर्मचारियों और अन्य लोगों की आवाजाही बढ़ी है, जिसका सीधा असर स्थानीय व्यापार पर दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें