फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तों ने खेली फूलों की होली

Mon, 12 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
श्रद्धालु होली खेलते हुए - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गणेश उत्सव के तहत रविवार की रात भक्तों ने राधा और कान्हा संग फूलों की होली खेली। वहीं सोमवार को ग्वालियर से आए मनोज शर्मा के भजनों पर श्रद्धालु झूमते रहे। मंगलवार को भव्य शोभायात्रा के साथ नौ दिनी महोत्सव का समापन होगा। 
विज्ञापन


श्री ऊं सेवा मंडल की ओर आयोजित गणेश चतुर्थी महोत्सव में रविवार की रात श्री कृष्ण महारास लीला का आयोजन किया गया। इसके तहत भक्तों ने राधा और कृष्ण संग फूलों की होली खेली। इस दौरान मंच पर चार कृष्ण और चार राधा नृत्य करते नजर आए। इसके बाद सोमवार की देर शाम आयोजित भजन संध्या में ग्वालियर से आए गायक मनोज शर्मा ने अपनी प्रस्तुतियों से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

शर्मा नेे ‘मेरा दिल तुझ पे कुर्बान मुरलिया वाले रे’ की प्रस्तुति पर खूब तालियां बटोरीं। इसके अलावा उन्होंने कई भजन प्रस्तुत किए। आयोजकों के अनुसार 13 सितंबर को शहर में भव्य शोभायात्रा के साथ ही नौ दिनी महोत्सव का समापन होगा। सुबह दस बजे शुरू हुई शोभा-यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए लक्ष्मीनारायण घाट पर पहुंचेगी जहां गंगनहर में गणपति की मूर्ति का विधि विधान से विसर्जन किया जाएगा। 
विज्ञापन


गणेश जी को दी विदाई
आदर्श नगर में पांच सितंबर से शुरू हुए गणेश चतुर्थी महोत्सव के बाद रविवार की देर शाम श्रद्धालुओं ने गणपति को विदाई दी। इससे पहले शोभयात्रा निकाली गई जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की एवं रंग गुलाल उड़ाए। इस मौके पर अर्पित जैन, उर्मिला, अंजना, मुकेश कुमार, दीपक गुप्ता आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें