फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: अकीदतमंदों ने रहमतुल्लाह अलैहि की छोटी रोशनी मनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
साबिर पाक के 755वें सालाना उर्स के मौके पर अकीदतमंदों ने हजरत गौस पाक रहमतुल्लाह अलैहि की छोटी रोशनी मनाई गई। इस दौरान पूरा दरगाह क्षेत्र रोशनी में नहाया नजर आया।
विज्ञापन


साबिर पाक के सालाना उर्स में बुधवार को 11 रबीउल अव्वल को गौस पाक रहमतुल्लाह अलैहि की छोटी रोशनी की रस्म अदा की गई। उर्स में छोटी रोशनी में पाकिस्तान समेत देश, विदेश से जायरीनों ने शिरकत की। जायरीनों ने दरगाह साबिर पाक में लाइन में खड़े होकर जियारत की। इस रिवायती रसुमात को सज्जादा नशीन शाह अली एजाज साबरी कुद्दुशी, साहिबजादा शाह यावर अली एजाज साबरी, साहिबजादा शाह खालिक मियां ने महफिल खाने में सुबह के समय तिलावते कलाम -ए-पाक के साथ शुरुआत की। रात के समय किरात और खत्म शरीफ किया गया। इस दौरान पानीपत के सज्जादानशीन सैयद हाफिज मैराज साबरी, शाह सुहैल मियां, हाफिज सऊद साबरी, शाह नय्यर अजीम फरीदी, मुहिद खान आदि मौजूद रहे।



निकाले जाएंगे जुलूस

12 रबीउल अव्वल को बड़ी रोशनी पर जगह-जगह ईद मिलादुन्नबी के जुलूस निकाले जाएंगे और रात के वक्त खत्म शरीफ व कव्वालियों का एहतमाम किया जाएगा। 13 रबीउल अव्वल को उर्स की सबसे बड़ी रस्म कुल शरीफ में तिलावते कुरआन पाक और साबिर पाक का शजरा पढ़ा जाएगा। इसके बाद दुआ की जाएगी और 14 रबीउल अव्वल को सुबह के समय मजार शरीफ को गुलाब व संदल से गुस्ल देने की रस्म अदा की जाएगी।
विज्ञापन




लगाए गए स्वास्थ्य शिविर

पिरान कलियर। साबिर पाक के सालाना उर्स में जायरीनों के लिए अलग-अलग जगहों पर कई निशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं। बुधवार को पीरे तरीकत हजरत सैयद साजिद अली मियां साबरी और विधायक हाजी फुरकान अहमद ने शिविर का शुभारंभ किया। इस मौके पर हाजी खालिद साबरी, हाजी इसहाक, नईम मियां, हसीन मियां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें