फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने महिला से चेन झपटी

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर में शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने एक महिला से चेन लूट ली। घटना के समय महिला मंदिर से घर लौट रही थी। पुलिस ने बदमाशों की काफी तलाश की लेकिन उनका कोई पता नहीं लग पाया।
विज्ञापन

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामनगर की गली नंबर 11 निवासी अनीता मेहंदीरत्ता शनिवार देर शाम राम मंदिर में गई थीं। रात करीब साढ़े नौ बजे वह पैदल ही मंदिर से घर आ रही थी। मंदिर से कुछ आगे आने पर पीछे बाइक सवार दो बदमाश आ गए। जैसे बदमाशों ने महिला को सुनसान जगह पर पहुंचते देखा तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसके गले से चेन झपट लगी। इससे चेन का एक हिस्सा टूट कर वहीं गिर पड़ा। दूसरा हिस्सा बदमाश अपने साथ ले गए। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया लेकिन बदमाश हाथ नहीं आ सके। घटना की सूचना मिलने पर गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया लेकिन बदमाशों का कोई पता नहीं चल सका। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें