फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेड़ी में 13 रोगियों में डेंगू की पुष्टि

विज्ञापन
विज्ञापन
बसेड़ी गांव में डेंगू का प्रकोप थम नहीं रही है। बुखार की चपेट में आए 25 लोगों के मंगलवार को लिए गए सैंपल की एलाइजा जांच में 13 में डेंगू की पुष्टि हुई है। रिपोर्ट आने के बाद स्वास्थ्य महकमे की टीम बुधवार को जांच करने पहुंची। 12 और लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
विज्ञापन

बसेड़ी गांव में बढ़ता जा रहा है। दो महीने से गांव में कई लोग डेंगू से पीड़ित हैं। चार लोगों की मौत भी हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कई घरों से डेंगू के लारवा भी नष्ट किए हैं। नगर पालिका और शुगर मिल की ओर से गांव में फॉगिंग भी करवाई गई है। इसके बावजूद डेंगू के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर बुखार से पीड़ित 25 लोगों के सैंपल लेकर एलाइजा जांच के लिए भेजे थे। बुधवार को आई रिपोर्ट में 13 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
बुधवार को भी टीम ने गांव में पहुंचकर 12 और लोगों के सैंपल लिए। गांव में एसीएमओ डॉक्टर अनिल वर्मा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉक्टर नालिद असवाल के नेतृत्व में टीम सैंपल ले रही है। एसीएमओ डॉ. अनिल वर्मा ने बताया कि गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार तैनात है। पड़ताल के बाद बुखार से पीड़ित रोगियों का ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा निशुल्क दवाएं भी वितरित की जा रही हैं। उन्होंने ग्रामीणों से साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें