फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर सफाई कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय मजदूर परिषद की रुड़की शाखा ने सफाई कर्मचारियों की ईएसआई का लाभ दिए जाने और वेतन से काटे गए ईपीएफ का हिसाब देने समेत कई मांगों को लेकर नगर आयुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। कर्मचारी शहर की सफाई का काम पूरा करने के बाद धरने पर बैठे। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन




अखिल भारतीय मजदूर परिषद के पदाधिकारियों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर आयुक्त विजयनाथ शुक्ला के कार्यालय के बाहर शनिवार से प्रदर्शन शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और शाम तक धरने पर बैठे रहे। संगठन के नगर महासचिव नरेश घोघलिया ने कहा कि कर्मचारियों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्हें केवल आश्वासन दिया जा रहा है।

बीमार महिला सफाई कर्मचारी का वेतन काट दिया गया जबकि उसने मेडिकल आदि दिया हुआ था। कई ऐसे लोग हैं जिन्हें पर्यावरण मित्र दर्शाकर हर माह वेतन जारी किया जा रहा है जबकि वह पर्यावरण मित्र का काम नहीं कर रहे हैं। करोड़ों रुपये उनके वेतन के नाम पर निकाले जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि कर्मचारी अपना कार्य पूरा करने के बाद धरने पर बैठे हैं ताकि शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित न हो।
विज्ञापन




कर्मचारियों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है। उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष विमला देवी, संगठन के संयुक्त सचिव गढ़वाल मंडल सन्नी कुमार, गढ़वाल मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजेंद्र बोहोत, कार्यकारिणी अध्यक्ष मांगे राम सौदाई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद डोगरा, शाखा प्रभारी अशोक कुमार, शुभम, जोनी बैनीवाल, प्रेम चंद्र, राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें