फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता कंडारी के हत्यारों की फांसी की सजा की मांग

सार

अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।सरकार को तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी के हत्यारों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
विज्ञापन

शनिवार को चंद्रशेखर चौक पर कांग्रेस की ओर से प्रदर्शन किया गया। कलियर विधायक फुरकान अहमद ने कहा कि भाजपा सरकार में बेटियों का लगातार शोषण हो रहा है और इसके पीछे भाजपा सरकार का संरक्षण प्राप्त लोग ही लिप्त हैं। अंकिता भंडारी के हत्यारोपी का भाई अंकित आर्य राज्य सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री है। सरकार को तत्काल प्रभाव से उन्हें हटा देना चाहिए।
विज्ञापन

महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कलीम खान ने कहा कि लगातार इस प्रकार की घटनाएं सामने आती हैं लेकिन सरकार इस पर कोई ठोस कार्रवाई आज तक नहीं कर पाई है। प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता ने कहा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली भाजपा सरकार ही इस प्रकार का कृत्य करने वाले लोगों को संरक्षण देती है। पीड़िता के भाई को न्याय मिलना चाहिए। महिला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चौधरी ने कहा कि आरोपियों को फांसी से कम सजा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान आशीष सैनी, सुभाष सैनी, श्रीगोपाल नारसन, संजय तोमर, रितु कंडियाल, शकील अहमद, सुशील कश्यप, राहुल सैनी, मुकेश सैनी, जाकिर हुसैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें