फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी से मांगी 50 हजार की चौथ

Thu, 25 Feb 2016 11:24 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बीटी गंज में एक कपड़ा व्यापारी से अंजान मोबाइल नंबर से 50 हजार रुपये की चौथ मांगी गई है। तहरीर पर गंगनहर कोतवाली पुलिस आरोपी तक पहुंचने में जुट गई है।
विज्ञापन


शहर में पिछले माह जेल में बंद प्रवीण वाल्मीकि के नाम से पेट्रोल पंप कारोबारी से चौथ मांगी गई थी। इसके दूसरे दिन मोहनपुरा मोहम्मदपुर के एक दुकानदार को भी प्रवीण वाल्मीकि के नाम से दुकान खाली करने की धमकी दी गई।

पुलिस और एसओजी ने मिलकर दोनों मामलों का खुलासा कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था। ताजा मामले में रामनगर निवासी अभिषेक मदान से 50 हजार रुपये की चौथ मांगी गई है। रुपये न देने पर दो बार अंजाम भुगतने की धमकी दी गई है। बृहस्पतिवार को व्यापारी अभिषेक ने कोतवाली गंगनहर पहुंचकर तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी जवाहर लाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें