फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Roorkee News: जनगणना ड्यूटी से शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में शिक्षकों को जनगणना ड्यूटी से कार्यमुक्त करने की मांग तेज हो गई है। शिक्षक महासंघ हरिद्वार ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर इस संबंध में शीघ्र निर्णय लेने की मांग की है।
विज्ञापन


महासंघ ने ज्ञापन में कहा कि अधिकांश शिक्षकों की ड्यूटी उनके कार्यस्थल से 25 से 35 किलोमीटर दूर लगाई गई है जिससे आवागमन में समय और परेशानी बढ़ रही है। इसके अलावा विद्यालयों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 2:05 बजे तक होने के कारण शिक्षकों पर दोहरी जिम्मेदारी का बोझ पड़ रहा है। महासंघ का कहना है कि कई शिक्षकों को अब तक जनगणना कार्य से संबंधित स्पष्ट आदेश और दिशा-निर्देश भी प्राप्त नहीं हुए हैं।
ज्ञापन में यह भी कहा गया कि जनगणना ड्यूटी में प्रधानाध्यापकों को भी लगाया गया है जिससे विद्यालय संचालन प्रभावित हो सकता है। वहीं शिक्षकों को निजी मोबाइल फोन से कार्य करने के निर्देश दिए जा रहे हैं जो व्यावहारिक नहीं है। महासंघ ने मांग की कि शिक्षकों को कार्यमुक्त कर अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि शिक्षा व्यवस्था प्रभावित न हो। जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी। ज्ञापन देने वालों में राजेश सैनी, पवन सैनी, जितेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, विवेक सैनी और किरतपाल सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें