लक्सर। तहसील अधिकारियों ने ऐथल बुजुर्ग गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। बुधवार को चौपाल में नायब तहसीलदार अनिल कंबोज ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि पिछले दिनों आई बाढ़ ने उनकी फसलों को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। लेकिन अभी तक कई ग्रामीणों को बाढ़ का मुआवजा नहीं मिल सका है। उन्होंने तत्काल मुआवजा दिलाए जाने की मांग की। इसके अलावा वृद्ध और विधवा महिलाओं ने पेंशन जारी न होने की शिकायत की। इस दौरान गांव में कुछ स्थानों पर पक्की सड़कों का निर्माण किए जाने की मांग भी ग्रामीणों ने की। नायब तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही ग्रामीणों की समस्याओं का हल किया जाएगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रीतिका, करमजीत सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य अली जान, पवन कुमार, अंजू देवी, रवीना, हमीदा, पवन सिंह, अंकित, अमन, राजेश, रजवंत कौर, अमनदीप व राजवीर आदि मौजूद रहे। संवाद