फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजी साहब! बेटे के हत्यारोपियों से है जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के हत्यारोपियों की धमकी से परेशान एक परेशान पिता ने डीजी को पत्र लिखा है। पीड़ित ने पत्र में लिखा है कि पांच लोगों ने बीते साल षडयंत्र रचकर उनके बेटे की हत्या कर दी थी। पुलिस ने केस दर्ज कर पांचों को जेल भेज दिया था, लेकिन अब यह लोग केस वापस लेने का दबाव बनाते हुए परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनका आरोप है पुलिस ने हत्यारोपियों को लाभ पहुंचाने के लिए चार्जशीट में गड़बड़ी कर कोर्ट में दाखिल कर दी है। उन्होंने मामले में जांच अधिकारी बदलकर निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कलियर थाना क्षेत्र के गांव हबीबपुर निवासी चौधरी भरत सिंह के बेटे रोजी की हत्या बीते साल गांव के ही पांच लोगों ने कर दी थी। बेटे की हत्या में शामिल लोगों के खिलाफ भरत सिंह ने कलियर थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने उस दौरान सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। आरोप है कि विवेचना अधिकारी ने जांच में गड़बड़ी करके आनन फानन में कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। इससे हत्यारोपियों को लाभ मिल सकता है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। साथ ही केस वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है इस संबंध में पुलिस अधिकारियों को भी शिकायत कर चुके हैं, लेकिन किसी ने कोई संज्ञान नहीं लिया। उन्होंने बताया कि अगर उनके व परिवार के साथ कोई अनहोनी होती है तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। उन्होंने डीजी से मामले के विवेचना अधिकारी को बदलने की मांग की है। उधर, एसपी देहात एस के सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं आई है। अगर ऐसा है तो मामले में जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें