फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक पर पड़े मिले प्रेमी युगल के शव

Fri, 18 Nov 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
पोस्टमार्टम के दौरान मोर्चरी में एकत्रित प्रेमी युगल के परिजन - फोटो : amarujala
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर प्रेमी युगल का शव पड़ा मिला है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या का पुलिस इन दोनों पहलुओं पर पड़ताल कर रही है। 
विज्ञापन


कोतवाली रुड़की पुलिस को सुबह करीब सवा सात बजे सूचना मिली कि ढंडेरा-लंढौरा रेलवे ट्रैक के बीच नगला फाटक के समीप एक युवक और एक युवती का शव पड़ा है। सूचना पर तुरंत ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की तो मृतक युवक की पहचान चंद्रभान सैनी (22 वर्ष) पुत्र रोशनलाल सैनी निवासी टोडा कल्याणपुर और मृतका की पहचान कोमल सैनी पुत्री पहल सिंह सैनी के रुप में हुई। पुलिस ने दोनों के परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलाया। दोनों परिवारों ने उनकी पहचान की। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

 कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ऐश्वर्य पाल ने बताया कि दोनों में प्रेम प्रसंग होने की बात सामने आई है। दोनों के चेहरों पर चोट के निशान है। संभवत: चोट के कारण ही उनकी मौत हुई होगी। युवक के परिजन मामले में हत्या की आशंका जता रहे हैं। मामला हत्या का है या फिर आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच पड़ताल चल रही है। दोनों के चेहरों के दायीं साइड चोट का निशान है। युवक चंद्रभान बुधवार देर शाम से लापता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें