फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे मिला युवक का शव

Sun, 21 Feb 2016 11:05 PM IST
ब्यूरो/रुड़की, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बहादरपुर गांव के पास सड़क किनारे सेे सेठपुर गांव के एक युवक का शव बरामद किया है। पुलिस इस मामले को हादसा मानकर चल रही है जबकि युवक के परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने अभी तक इस मामले में कोतवाली पुलिस को तहरीर नहीं दी हैं।
विज्ञापन


देर रात करीब दस बजे कोतवाली पुलिस को कोतवाली मोड़ से आगे बहादरपुर के पास सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। शव के पास ही क्षतिग्रस्त हालत में बाइक भी पड़ी थी। आशंका जताई जा रही थी कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने के कारण बाइक सवार की मौत हुई है।

पुलिस ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। शव की पहचान सन्नी (28) पुत्र रकम सिंह निवासी सेठपुर के रूप में हुई। पुलिस ने सन्नी के परिजनों को सूचना देने के साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। सन्नी के परिजनों का कहना है कि सन्नी की हत्या कर उसका शव सड़क किनारे फेंका गया है जबकि पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्ट्या मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेने के साथ ही मामले की छानबीन शुरू कर दी है। वहीं पुलिस को अभी तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें