IIकोचिंग सेंटर के पास ही छह युवकों ने सड़क पर दौड़ाकर पीटा
I
I I
Iडर के चलते परिवार नहीं भेजा रहा स्कूल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
I
Iडेयरी संचालक के बेटे पर कोचिंग सेंटर के बाहर पांच से छह युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। युवकों ने छात्र को दौड़ाकर पीटा। भीड़ होती देख युवक धमकी देकर फरार हो गए। परिजनों ने छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर पर केस दर्ज कर लिया है।
I
I
I
Iगंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी शजरे आलम ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी आजादनगर चौक पर डेयरी है। उनका बेटा मोहम्मद साद कक्षा 10 में पढ़ रहा है। बताया कि नौ अक्तूबर को वह रामनगर में कोचिंग सेंटर पर ट्यूशन पढ़ने गया था। आरोप है कि इस दौरान पांच से छह युवकों ने उसे घेर लिया और धारदार हथियार से हमला बोल दिया।
I
Iबेटे ने भागकर बचने की कोशिश की तो युवकों ने उसे दौड़ाकर पीटा। लोगों की भीड़ जमा होता देख युवक धमकी देकर फरार हो गए। गंभीर घायल को उन्होंने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो गई। कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच युवकों पर केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही फुटेज के आधार पर युवकों की पहचान की जा रही है।I