IIपुलिस अधिकारियों के आदेश पर गवाह को उपलब्ध कराया एक पुलिसकर्मी
I
I I
Iहरिद्वार जेल से कैदी के फरार होने के बाद से हमले की जताई जा रही है आशंका
I
Iरोशनाबाद जेल से फरार हुए गैंगस्टर प्रवीण वाल्मीकि के गुर्गे से हत्याकांड में गवाह मृतक के बेटे की जान को भी खतरा जताया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा की दृष्टि से गवाह को एक गनर उपलब्ध कराया है। वहीं, पुलिस अधिकारियों ने गवाह को बिना पुलिस को सूचना दिए शहर से बाहर न जाने की सलाह दी है।
I
Iशुक्रवार की रात रोशनाबाद जेल से रामलीला मंचन के दौरान प्रवीण वाल्मीकि का गुर्गा पंकज निवासी गोल भट्टा, रुड़की और रामकुमार निवासी गांव उज्जारी, जिला गोंडा यूपी फरार हो गए थे। पंकज सफाई नायक बसंत निवासी नई बस्ती रामनगर रुड़की हत्याकांड में नामजद है। प्रवीण वाल्मीकि के इशारे पर ही पंकज ने सफाई नायक की हत्या की थी। इस मामले में सफाई नायक का बेटा कपिल गवाह है। वाल्मीकि के गुर्गे के फरार होने के बाद से ही गवाह की जान को खतरे की आशंका जताई जा रही है। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने गवाह को एक गनर उपलब्ध कराया है। साथ ही उसे चौकन्ना रहने के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा किसी भी अनहोनी की आशंका होने पर तुरंत सूचना अधिकारियों को उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया गया है। गंगनहर कोतवाली प्रभारी ऐश्वर्य पाल ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश पर सुरक्षा में गनर लगाया गया है।
I
I
I
Iपुलिस रडार पर रिश्तेदार और परिचित
I
Iपंकज के फरार होने के बाद पुलिस के रडार पर रुड़की और आसपास रहने वाले परिचित व रिश्तेदार आ गए हैं। एसटीएफ, पुलिस और एसओजी की टीम इनपर पैनी नजर रखे हुए है। साथ ही जानकारी जुटा रही है कि पंकज फरार होने के बाद सबसे पहले किसके संपर्क में आया होगा।I